Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

Chandigarh - सचिवालय परिसर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा

हरियाणा विधानसभा के इतिहास का महत्वपूर्ण फैसला

इस शुभ अवसर पर सभी दलों के विधायक पहुंचे

बाबा साहेब ने हमारे देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान बनाया

BY: Rahul Sahajwani

City Life Haryanaचंडीगढ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा विधानसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, प्रदेश के सभी मंत्री एवं सभी दलों के विधायक उपस्थित रहे। इस दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर अमर रहें और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

 

प्रतिमा के अनावरण अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करना हरियाणा विधानसभा के इतिहास का महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर सभी दलों के विधायक पहुंचे, यह खुशी की बात है। बाबा साहेब ने हमारे देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान बनाया। बाबा साहेब ने सभी को समान अधिकार दिए। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कहा कि मैं सबको आह्वान करता हूँ बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ें।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हमारे देश के संविधान की रचना की। उनकी प्रतिमा स्थापित करने की बात काफी दिनों से मन में थी। अंतत: आज यह शुभ दिन आया है।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा के साथ ही यहां पर संविधान की प्रति भी रखी गयी है। विधानसभा में आने वाले सभी विधायकों को बाबा साहेब की यह प्रतिमा संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा देगी। बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया है जिसके आधार पर देश की व्यवस्था चल रही है।


इस मौके पर हरियाणा के कई मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के विधायकों में प्रमुख रूप से गीता भुक्कल, आफताब अहमद, शकुंतला खटक, निर्दलीय विधायकों में से धर्मपाल गोंदर आदि उपस्थित रहे।

 -तांबे से बनी है बाबा साहेब की प्रतिमा



हरियाणा विधानसभा में स्थापित की गई बाबा साहेब की 7 फुट ऊंची प्रतिमा तांबे की धातु से बनाई गई है। प्रतिमा का वजन 400 किलोग्राम है। इस प्रतिमा को बनाने में एक महीने का समय लगा है। प्रतिमा के अलावा गैलरी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, स्वामी विवेकानंद आदि महान विभूतियों के सात पोट्र्रेट और विधानसभा का एक थ्री डी चित्र भी लगाया गया है। कार्बुजिए आर्ट गैलरी के डॉ. विशाल भटनागर की देखरेख में इस प्रतिमा को हरियाणा पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) की टीम ने तैयार करवाया है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads