सोमवार रात को नागरिक अस्पताल के निकट जेजे कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। सोमवार को दोनों पक्षों में झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी इसके बाद दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों विक्की, जीतो, मोहनलाल ने जेजे कॉलोनी में मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारा कोई झगड़ा नहीं लेकिन फिर भी हमारा नुकसान हुआ है। हम पूरी रात घरों में रह नहींं पाए। ईंटे व पत्थर बाजी हो रही थी। बोतल में पैट्रोल डालकर बम के रूप में उसे फैंका जा रहा था जिस कारण हमारे इलाके के कई घर भी जल गए। पुलिस ने हमारे बचाव में हमारी पूरी मदद की।
वही, दमकल कर्मचारी राजकुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली
थी कि जेजे कॉलोनी में आग लगी है। हम आग बुझाने गए तो वहां दंगे फसाद हो रहे थे।
हम पर भी पत्थरबाजी हुई। दो गाडिय़ों में से एक गाड़ी का नुकसान हुआ है। गाड़ी के
शीशे टूट गए व अन्य नुकसान भी हुआ है। जिला प्रशासन से मांग है कि ऐसे दंगों के
वक्त हमें सुरक्षा मुहैया करवाए।
बंता दें कि जेजे कॉलोनी में दोनों पक्षों के बीच खूनी
संघर्ष हुआ था। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट
करने के आरोप लगाए थे। जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत भी दी थी। लेकिन नागरिक
अस्पताल में चल रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के धरने के चलते पुलिस ने मामले की जांच
पूरी भी नहीं की। सोमवार रात करीब नौ बजे एक पक्ष से जुड़े युवक के घर पर कुछ
लोगों ने हमला कर दिया। इंटे बरसानी शुरू कर दी। जिसके पश्चात दूसरे पक्ष द्वारा
भी पथराव शुरू कर दिया गया। रात को हुई इस पथराव की घटना के बाद भारी संख्या में
पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस घटना में घायल पुलिस जवान को उपचार के लिए नागरिक
अस्पताल में लाया गया।
.png)



