Bijli Nigam: समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता न हो परेशान इसलिएं लिया गया फैसलागुरूवार को बिजली निगम कार्यालय में खुला दरबार लगाया गया। जिसमें निगम के एसडीओ पंकज देसवाल व अन्य कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी. पहले दिन लगे खुले दरबार में आई 9 समस्याएं.
पहले दिन लगे खुले दरबार में आई 9 समस्याएं
गुरूवार को बिजली निगम कार्यालय में खुला दरबार लगाया गया। जिसमें निगम के एसडीओ पंकज देसवाल व अन्य कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। खुले दरबार में 9 उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिसमें बिजली बिल, कनैक्शन व ढीली तारों की समस्याएं शामिल थी। हालांकि पहले दिन कोई मुख्य समस्या खुले दरबार में नहीं पहुंची। लेकिन अधिकारियों के मौके पर मिलने से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि कुछ के जल्द से जल्द समाधान के निर्देश संबंधित कर्मचारी को दिएं गएं।
समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता न हो परेशान इसलिएं लिया गया फैसला
एसडीओ पंकज देसवाल ने बताया कि निगम में समस्या लेकर आने वाले उपभोक्ताओं की यह शिकायत रहती थी कि उन्हें कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं मिलते। जिस कारण उन्हें एक छोटे से कार्य के लिए भी कई कई चक्कर कार्यालय के लगाने पड़ते है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने कार्य के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काट सकते। इसलिएं उनकी समस्या को समझते हुए निगम की ओर से यह निर्णय लिया गया है। ताकि उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान जल्द ही और उनके गांव में ही हो सके।
एसडीओ व जे.ई लगाएगें खुला दरबार
एसडीओं पकंज देसवाल ने बताया कि खुले दरबार में सब
डिवीजन एसडीओ व जेई के अलावा अन्य कर्मचारी पहुंचेगें, जो लोगों की
समस्याएं सुनेगें। प्रयास किया जाएंगा कि अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा
कर दिया जाएं। गांव में खुला दरबार लगाने की सूचना गांव मुनादी के माध्यम से एक
दिन पहले दे दी जाएंगी। उपभोक्ता यहां बिजली निगम से संबंधित किसी भी समस्या को
दर्ज करवा सकते है।
.png)

