हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल
गुर्जर जगाधरी के रामलीला भवन में में भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक में शिरकत
करने पहुंचे थे.
Ran Singh Chauhan
citylifeynr@gmail.com
यमुनानगर NEWS। हरियाणा में किसान
आंदोलन अब भाजपा - जजपा के लिए सर दर्द साबित हो रहा है। हरियाणा में किसानों ने
तीन जिलों में यमुनानगर हिसार ओर जींद में भाजपा के कार्यक्रम का जबर्दरत विरोध
किया ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यमुनानगर में प्रदर्शनकारियों ने
बैरिकेट तोड़ दिए तो वही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया
था, किसानों और पुलिस के बीच भी धक्का मुक्की भी हुई। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल
गुर्जर ने कहा कि आज किसान खलियान में काम कर रहे है और प्रदर्शनकारी नेतागिरी कर
रहे है।
Haryana Education Minister, Kanwarpal
Gurjar
शिक्षा मंत्री ने बैठक को संबोधित करते
हुए कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान है। किसान बेवजह विरोध कर
रहे हैं। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन इस तरह से किसी का प्रोग्राम
रोकना गलत बात है। वह किसानों से इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
किसान जानबूझकर भाजपा के प्रोग्राम का विरोध कर रहे हैं। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र
है। विरोध करने वाले किसानों के हितेषी नहीं है यह किसी ना किसी राष्ट्र संगठन से
जुड़े हुए हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री चले गए।
गौरतलब है कि हरियाणा के यमुनानगर में भारतीय जनता
पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इसकी सूचना किसान संगठन को मिल गई।
जगाधरी के रामलीला भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के विरोध में
जमकर बवाल काटा। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेड तोड़कर बैठक स्थल तक पहुंचने का
प्रयास करने लगे। पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से
बैरिकेड तोड़ दिए। कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और पुलिस से विवाद करने लगे।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।