Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

Yamunanagar : मेयर मदन चौहान के अभिनंदन में ओबीसी मोर्चा करेगा विशाल समारोह का आयोजन

 भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर मेयर मदन चौहान का किया अभिनंदन 


  समारोह में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों समेत पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता  


REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI 

CITY LIFE HARYANA | यमुनानगर : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर शुक्रवार को मेयर हाउस में नगर निगम मेयर मदन चौहान को बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमपाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मसिंह मट्टू व अन्य कार्यकर्ताओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने मेयर मदन चौहान का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। मेयर चौहान को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जोश व खुशी की लहर है। मेयर चौहान ने इस दौरान सभी का आभार जताया। मेयर चौहान के अभिनंदन के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मेयर मदन चौहान के अभिनंदन में नवंबर माह में विशाल अभिनंदन समारोह करने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमपाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर मेयर मदन चौहान के अभिनंदन में नवंबर माह में विशाल रूप में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में होने वाले इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेशस्तर के पदाधिकारी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मेयर मदन चौहान ने धरातल पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान की। कार्यकर्ताओं के बीच में रहकर उनके काम करवाएं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए इन्होंने प्रदेशभर में ओबीसी वर्ग व अन्य लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के हित के लिए कार्य का रही है। उनका प्रयास रहेगा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, वह उसका ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुलेख चंद कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश कांबोज, गुलशन कश्यप, संजीव सैनी, अखिल कांबोज, कलदीप, प्रताप कांबोज, प्रताप वर्मा, राम नारायण, राम स्वरूप, रामकर्ण, सुनील आदि मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads