Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

Radaur- पति से झगड़ा: घर से लापता हुई महिला को पुलिस ने चित्रकूट से किया बरामद

हरियाणा पुलिस

धर्मपाल, SHO जठलाना 
रादौर news सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नारे के साथ हरियाणा पुलिस ने तीन माह पहले पति से झगड़ा घर से लापता हुई जठलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहर चित्रकूट से बरामद किया है। महिला यहां स्थित एक आश्रम में रह रही थी। महिला की जानकारी होने पर जांच अधिकारी सतनाम सिंह उसे महिला पुलिस कर्मचारी की सहायता से यमुनानगर लेकर पहुंचे और यहां न्यायालय में उसके ब्यान दर्ज करवाएं। जहां महिला ने अपने पति के साथ रहने की बात कही। जिस पर पुलिस ने महिला को उसके पति के पास घर भेज दिया। थाना जठलाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि करीब तीन माह पहले 8 अगस्त को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का बच्चों की अच्छी शिक्षा को लेकर पति से झगड़ा हो गया था। जिस कारण वह किसी को बिना बताएं घर से चली गई थी। जिसके बाद उसके पति ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। जांच के दौरान जांच अधिकारी सतनाम सिंह को महिला के मध्य प्रदेश के चित्रकूट में होने की जानकारी मिली। जहां से वह महिला को वापिस लेकर आएं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads