Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

प्रतापनगर : कलेसर नेशनल पार्क के जंगल में लगी आग, 50 एकड़ एरिया की सूखी वनस्पति जलकर हुई राख

 50 एकड़ एरिया की सूखी वनस्पति जलकर हुई राख




CITY LIFE HARYANA | यमुनानगर :  नेशनल पार्क की कलेसर रेंज के अंतर्गत आने वाले अराइयावाला बीट के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसकी वजह से जंगल की लगभग 50 एकड़ एरिया की सूखी वनस्पति जलकर राख हो गई। जंगल में लगी आग से हरी वनस्पति और जीव जंतु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने से मैदानी इलाकों में खड़े घास फूंस व सुखी वनस्पति ही जली है।



जानकारी देते हुए वन दरोगा नरेश कुमार ने बताया के कलेसर रेंज के अराइयावाला बीट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों और मजदूरों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। उन्होंने बताया कि बुधवार को तेज हवा चलने के कारण आग जंगल के काफी एरिया में फैल गई जिस को काबू करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन फिर भी कर्मचारियों और मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ज्ञात होकि बीते दिन भी अराइयावाला बीट में पश्चिमी यमुना नहर के किनारे वाले जंगल में आग लगने से लगभग 20 एकड़ एरिया का जंगल जल गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads