किसान महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता
चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह हरेंद्र
सिंह लक्खोवाल कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब तथा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रतन
मान सहित अन्य किसान नेता संबोधित करेंगे.
City
Life Haryana।रादौर: अंबाला के गांव धुराली में 1 मई को किसान
मजदूर महापंचायत होगी। किसान महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय
प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह हरेंद्र
सिंह लक्खोवाल कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब तथा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रतन
मान सहित अन्य किसान नेता संबोधित करेंगे।
यह
जानकारी भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने रादौर में पत्रकारों
से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 1 मई
को होने वाली किसान मजदूर महापंचायत ऐतिहासिक होगी। जिसमें दिल्ली में चल रहे किसान
आंदोलन को और मजबूत करने की रणनीति भी तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब तक
सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती तब तक संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर के
नीचे आंदोलन जारी रहेगा। किसान आंदोलन को 5 महीने
से ऊपर हो गए हैं और भाजपा के तानाशाही प्रधानमंत्री का किसानों की तरफ कोई ध्यान
नहीं है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हरियाणा में कहीं भी चल
रहे किसान आंदोलन में सरकार ने करोना का बहाना लेकर आंदोलन से छेड़छाड़ की
तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। किसान अपनी जान दे देगा। लेकिन अपने आंदोलन
से पीछे नहीं हटेगा।
सुभाष गुर्जर ने बताया कि यमुनानगर से हजारों किसान
अंबाला के इस किसान महापंचायत में भाग लेंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक
अध्यक्ष को जिम्मेदारिया सौंपी है। इस मौके पर जयपाल चमरोडी जिला उपाध्यक्ष, बजिन्द्र सिंह राणा, उदय
सिंह कुंजल, कर्णवीर सलेमपुर, सुभाष
दहिया खजूरी जिला प्रवक्ता, पवन कांबोज जुब्बल, गुरदयाल
सिंह कांबोज, ओमप्रकाश शर्मा जुब्बल, पवन गोयल, इंद्रजीत
बजाज, कर्मवीर बरेहडी, सुभाष
चमरोडी, सतबीर मसाना जाटान इत्यादि मौजूद थे।