Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

CORONA UPDATE : यमुनानगर में कोरोना को मात देकर 67 मरीज हुए पूर्णत: स्वस्थ

रिकवरी रेट हुआ 97.45 प्रतिशत, पिछले 24 घंटों में मिले 29 नए केस




      REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI      

CITY LIFE  HARYANA | यमुनानगर : उपायुक्त गिरीश अरोरा ने कोरोना की स्थिति के बारे में बताया कि जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 112 दिन है। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में कुल आबादी का 27.65 प्रतिशत का कोरोना टैस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24385 मरीज कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 67 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 23764 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 12 जून 2021 को 29 नए कोरोना के केस आए हैं जिला यमुनानगर में 170 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है। 




सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 227 सक्रिय मरीज हैं जिनमें 7 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं और 50 मरीज जिला यमुनानगर के अस्पतालों में दाखिल है। अभी तक कुल 332421 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 304489 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आयी है तथा 958 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर-9817664700, 9817820600, 9817889600 है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads