Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

Yamunanagar : जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने राजीव जैन को प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख बनाए जाने पर दी बधाई

जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने राजीव जैन को प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख बनाए जाने पर दी बधाई 



    REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI    

  
  
 
CITY LIFE HARYANA|  यमुनानगर :  यमुनानगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमितगुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन से मिलकर उनको प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी। सुमित ने कहा कि राजीव जैन के अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा क्योंकि वह पूर्व में पत्रकारिता जगत के पुरोधा रहे हैं। उनके मीडिया सम्पर्क प्रमुख बनाए जाने से हरियाणा में भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रचार एवं प्रसार को गति मिलेगी जिसका संगठन को लाभ होगा।



सुमित गुप्ता ने राजीव जैन की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओम् प्रकाश धनकड एवं पार्टी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा में मेहनती व संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है जिसका एक उदाहरण राजीव जैन व अन्य मेहनती कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेवारी है। सुमित ने यमुनानगर के करणेश शर्मा, विधु रावल, भारत भूषण जुयाल, डॉक्टर ऋषिपाल सैनी, सीताराम मित्तल और रोचक गर्ग को भी प्रदेश संगठन में नए दायित्व मिलने पर बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads