Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

Radaur- मौसम की 'पहली बारिश’ : धान की रोपाई होगी पूरी, जल स्तर में भी होगा सुधार

Monsoon : मानसून की पहली बारिश ने भिगो दिया। सुबह से ही छाए बादलों के चलते कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. बारिश का खासा असर तापमान पर देखने को मिला है.


रादौर NEWS लंबे इंतजार के बाद मानसून की पहली बारिश का आगमन हो ही गया। जिसके चलते सुबह से ही क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रही। मानसून की पहली बारिश से जहां पिछले लंबे समय से चिलचिलाती गर्मी की तपन से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश वरदान बनी है। सुबह से ही शुरू हुई बारिश का बच्चे भी लुफ्त लेते नजर आए। हालांकि बाजार की रौनक बारिश के कारण कम रही।

-धान की रोपाई होगी पूरी

मानसून की पहली बारिश किसानों के लिए वरदान बन कर आई है। क्योंकि जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी थी उन्हें फसल में पानी पूरा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बारिश के बाद उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर अभी बहुत से किसान ऐसे थे, जो अपने खेत में पानी की कमी के कारण धान की रोपाई नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब धान की रोपाई करने का इंतजार कर रहे किसान भी धान की रोपाई कर सकेंगे। जिससे धान की रोपाई पूरी हो जाएगी।

-जल स्तर में भी होगा सुधार

पहले से ही डार्क जोन में चल रहे रादौर क्षेत्र में बारिश न होने से भूमिगत जलस्तर और अधिक नीचे जाता जा रहा था। जिससे किसानों और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन मानसून आने से जलस्तर में भी सुधार होने की संभावना बन गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने व बारिश के कारण भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads