Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

रादौर - मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, आस्ट्रेलिया से अनिल ने 11 हजार रूपए का सहयोग किया

विदेशो में रह रहे भारतीय भी इसमें भागीदारी निभा रहे है


City Life Haryana।रादौर :  श्रीराम मंदिर के लिए समर्पण करने वालो का सिलसिला लगातार जारी है। देश में बैठे लोग तो समर्पण निधि का हिस्सा बन ही रहे है वहीं विदेशो में रह रहे भारतीय भी इसमें भागीदारी निभा रहे है। रादौर की शिव कालोनी निवासी अनुराग शर्मा जो अब लंदन में रह रहे है उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग स्वरूप 11 हजार रूपए की राशि भेजी है।

वहीं, हरिजन बस्ती के अनिल कुमार ने आस्ट्रेलिया से 11 हजार रूपए का सहयोग किया। उधर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका ने भी अपने परिवार की ओर से इसमें 11 हजार रूपए का सहयोग किया है। ईश्वर पलाका व आस्टे्रलिया में रह रहे अनिल कुमार ने यह राशि संयोजक नवीन सैनी व उनकी टीम को सौंपी जबकि अनुराग शर्मा ने भाजपा मंडल महामंत्री धनपत सैनी के माध्यम से सहयोग किया।

इस अवसर पर धनपत सैनी व नवीन सैनी ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में समर्पण करने वाले लोगो में काफी उत्साह रहा। लोगो ने दिल खोलकर इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम वर्षो के संघर्ष के बाद बन रहे श्रीराम मंदिर में योगदान दे रहे है। श्रीराम मंदिर में हर घर का सहयोग हो सके इसी के लिए घर घर जाकर समर्पण निधि एकत्रित करने का अभियान चलाया गया था। जिसमें सभी लोगो ने काफी सहयोग किया।

मौके पर मंगतराम बठला, विनोद कुमार,  डा. बिमल गर्ग, विरेन्द्र सैनी, मुकेश मक्की, अनिल सैनी, हितेश शर्मा, मदन लाल, रामप्रसाद, विजय धीमान, अशोक जोहल, मुकेश सैनी इत्यादि मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads