वार्ड 21 के लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क व अन्य ने पानी की निकासी व स्पीड ब्रेकर की रखी समस्याएं
यमुनानगर। NEWS - शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मेयर हाउस पर लगाए गए समस्या निवारण सत्र में शुक्रवार को मेयर मदन चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनी। शुक्रवार को विभिन्न वार्डों के लोग क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत, पानी निकासी के लिए नालियां, स्पीड ब्रेकर व पीएमएवाई संबंधित समस्याएं लेकर आए। मेयर चौहान ने लोगों की समस्या सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान कराने के निर्देश दिए।
वार्ड 21 की अशोक विहार कॉलोनी से आए सुंदर प्रताप, रामदास, शाम लाल आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी का मुख्य मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते लोगों का सड़क पर चलना बहुत मुश्किल हो रहा है। स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली वैन भी सड़क पर नहीं आती। जगह जगह सड़क में गड्ढे बने हुए है। उन्होंने मेयर चौहान ने मांग की कि कॉलोनी की मुख्य सड़क व गलियों की मरम्मत कराई जाए। मेयर चौहान ने उनकी समस्या को सुनकर संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इसी तरह वार्ड 17 की ऊमा व अन्य ने गली में स्पीड ब्रेकर की मांग की। कुछ लोग पीएमएवाई के तहत कच्चे मकान को पक्का करवाने की मांग लेकर आए। इसके अलावा कुछ लोग बिजली, सीवरेज ब्लॉक व नालियों की सफाई संबंधित समस्याएं लेकर भी आए। जिनका मेयर मदन चौहान ने मौके पर ही समाधान कराया। मेयर मदन चौहान ने कहा कि सफाई, स्ट्रीट लाइट व कचरा उठाने की समस्याओं का 12 घंटे के भीतर समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गली, नाली बनाने व सीवरेज जाम व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मेयर चौहान ने कहा कि समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शहरवासियों को बार बार कार्यालयों के चक्कर न कटने पड़े इसलिए हर वीरवार व शुक्रवार को समस्या निवारण सत्र लगाया जा रहा है। जिसमें लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
READ ALSO - Yamunanagar - प्रतापनगर व छछरौली के नंबरदारों को वितरित किए गए स्मार्टफोन - डीआरओ रामफल कटारिया
.png)


